• Fri. Apr 10th, 2026

शहादत दिवस पर याद किए गए विजय सिंह सोय

admin's avatar

Byadmin

Apr 10, 2026
crescent ad

 

 

चाईबासा : कांग्रेस भवन, चाईबासा में शुक्रवार को सिंहभूम के पूर्व सांसद ,पूर्व विधायक तथा जिला कांग्रेस कमिटी प० सिंहभूम के पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह सोय की शहादत दिवस मनाई गई। कांग्रेसियों ने स्व.सोय के तस्वीर पर माल्यार्पण कर तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि विजय सिंह सोय के द्वारा किए गए कार्य को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

स्व० सोय संगठन के व्यक्ति थे, उनकी शहादत को भुलाया नहीं जा सकता उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर हम सभी कांग्रेस के संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे।

मौके पर कांग्रेस के शिक्षा विभाग चेयरमैन पुरुषोत्तम दास पान , प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां , विजय सिंह तुबिद , नंद गोपाल दास , जय किशन सालबुनिया, विक्रमादित्य सुंडी ,मो. शाहिद , विनोद खंडाईत , कविंद्र सुंडी , सुशील दास आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *