
दारू (हजारीबाग): दारू प्रखंड क्षेत्र के झुमरा स्थित शिव मंदिर से मंगलवार को शबरी जयंती के पावन अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु महिलाएं एवं पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर बड़ी संख्या में शामिल हुए। कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर मेढ़कुरी सिवाने नदी तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा।

इसके पश्चात जल से भरे कलश को पुनः शिव मंदिर लाकर विधिवत स्थापित किया गया। इस पावन आयोजन में प्रखंड के विभिन्न गांवों से भुइयां समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

पूरे क्षेत्र में भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक वातावरण का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में सुसज्जित मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने भक्तिमय गीतों और नृत्यों से समां बांध दिया। शाम के समय शबरी माता की प्रतिमा के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
“शबरी माता की जय” और “जय श्री राम” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य गीता देवी, जिनगा पंचायत की मुखिया पिंकी देवी, खरिका पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रभात सिंह, अध्यक्ष बबलू राम, पिंटू राम, मोहन राम, प्रमोद राम, पप्पू राम, अनुज राम, सूरज राम सहित प्रखंड के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
