• Mon. Feb 16th, 2026

विश्रामपुर पुल छतिग्रस्त,मरम्मत की आवश्यकत: मुखिया लीलावती

admin's avatar

Byadmin

Jun 28, 2025

 

बड़कागांव।बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत विश्रामपुर में स्थित बदमाही नदी (विश्रामपुर पुल) पर निर्मित पुल अब छतिग्रस्त हों गया है।पुल के कटप वाल(जमीन सतह पर) बनी है,पुल के आसपास अत्यधिक बालू उठाव के कारण कटप वाल जगह-जगह पर टूटकर छतिग्रस्त हो गया है।अगर समय रहते पुल को मरम्मत नहीं किया गया तो पुल कभी भी डह सकता है। जिससे सैकड़ों गांवों का आवागमन बाधित हो सकता है। बड़कागांव पूर्वी क्षेत्र को प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाला एकमात्र पुल है। विश्रामपुर पुल हजारीबाग जिला तथा रामगढ़ जिला , एवं राजधानी रांची को जोड़ने में अहम रोल निभाती है।

बता दें कि विश्रामपुर का निर्माण 2002 में आरईओ विभाग से किया गया था। वहीं नयाटांड़ पंचायत के मुखिया लीलावती कुमारी का कहना है कि ये पुल पुराना होने के कारण जगह जगह पर कटप वाल छतिग्रस्त तथा पुल के नीचे के सतह में दरारें आ रही है

इसलिए जिला प्रशासन इस मामले मे संज्ञान लेते हुए विश्रामपुर पुल को सुदृढ़ करने का प्रयास करें ताकि लोगों को सुविधा हो सके। नयाटांड़ पंचायत की मुखिया लीलावती कुमारी एवं मुखिया प्रतिनिधि सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार महतो ने सरकार व प्रशासन से मांग किया है कि समय रहते पुल की मरम्मत किया जाए नहीं तो फूल कभी ढह सकता है और सैकड़ो गांव का आवागमन बाधित हो जाएगा। पुल को मरम्मत करने की आवश्यकता है इस मामला को स्थानीय सांसद एवं विधायक एवं जिला प्रशासन संज्ञान लेकर सुदृढ़ करने का काम करें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *