• Sun. Nov 23rd, 2025

विधायक रोशनलाल चौधरी ने बड़कागांव एवं केरेडारी के अंचला अधिकारी के कार्यों पर जताई नाराजगी

Byadmin

Nov 21, 2025

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। झारखंड विधानसभा में पर्यावरण एवं प्रदूषण समिति की विभागीय बैठक का आयोजन समिति के अध्यक्ष उदय शंकर सिंह उर्फ चुनाव सिंह के नेतृत्व किया गया। जिसमें पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के सदस्य विधायक रोशन लाल चौधरी शामिल हुए। मौके पर उन्होंने विभागीय बैठक में बड़कागांव विधानसभा संबंधित विस्थापन प्रदूषण सड़क दुर्घटना विस्थापन की समस्या ग्रामीणों का सही समय पर आय,जाती, आवासीय, मोटेशन एनटीपीसी के द्वारा बिना मुआवजा दिए घरों को तोड़ना सहित अन्य समस्याओं को प्रमुखता के साथ रखा।

बैठक में अपनी बातों को प्रमुखता के साथ रखते हुए बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि बड़कागांव प्रखंड एवं तेरे गाड़ी प्रखंड के ग्रामीणों के द्वारा लगातार शिकायत मिलता है कि प्रखंड कार्यालय में महीनों महीनों से आय, जाति, आवासीय,जन्म मृत्यु ,म्यूटेशन आदि प्रमाण पत्रों के लिए ग्रामीणों को इंतजार करना पड़ता है।परंतु कार्यालय में कोई कार्य नहीं होता है।

आगे उन्होंने मौके पर उपस्थित बड़कागांव एवं केरेडारी अंचल अधिकारी को कड़े शब्दों में हिदायत देते हुए कहा कि दिए गए समय सीमा के अनुकूल सभी लोगों का प्रमाण पत्र निर्गत करने का काम करे। आगे उन्होंने दोनों प्रखंड के सीओ से कहा कि सड़क दुर्घटना हो या फिर कंपनी में किसी प्रकार की दुर्घटना जिसमें जो भी वादा रैयत और दुर्घटना में मृत्यु हुई परिजनों से किया जाता है उसे वादे को समय पर पूरा नहीं किया जाता है

जिसका कई उदाहरण मेरे पास है। आगे उन्होंने दोनों प्रखंड के पदाधिकारी के कार्यशैली की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सभी प्रमाण पत्र एवं जो भी वादा आप रैयत किसान से करते हैं उसको सही समय पर पूरा करने का काम करें।

साथ ही साथ उन्होंने भू अर्जन पदाधिकारी सहित अन्य लोगों से सवाल करते हुए कहा कि बड़कागांव के प्रखंड में कंपनी कितना रैयती,कितना गैर मजूरुआ और कितना वन भूमि को अधिकृत कर रहा है।

वह सभी ग्रामीण को साफ-साफ जानकारी मिलना चाहिए साथ ही साथ बड़कागांव केरेडारी में विस्थापित हो रहे ग्रामीणों के मकान की पेमेंट के बारे में उन्होंने कहा कि मकान की पेमेंट क्या है यह सरकार तय करेगा ना कि एनटीपीसी खुद से तय करेगा।

क्योंकि कंपनी के पदाधिकारी अपने मनमानी तरीके से हमारे ग्रामीणों के घरों को तोड़कर उन्हें सही मुआवजा नहीं देने का काम कर रहे हैं। साथ ही साथ कई ग्रामीणों से यह भी सूचना प्राप्त हुआ है कि बिना मकान का पेमेंट किया मकान तोड़ दिया जा रहा है जो सरासर गलत है।

आगे उन्होंने बड़कागांव केरेडारी प्रखंड के लिए कहा कि कॉल कंपनियों के आ जाने से बड़कागांव केरेडारी प्रखंड में काफी प्रदूषण बढ़ गया है जिससे आम जनमानस को कई गंभीर बीमारियां हो रहा है इस पर भी जल्द से जल्द कंपनी प्रदूषण नियंत्रण करने का एक ठोस कदम उठाए। अन्यथा कंपनियों के खिलाफ विधि संवत करवाई किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *