• Sat. Mar 7th, 2026

विधायक रागिनी सिंह ने किया करोड़ों की लागत से बनने वाली विभिन्न पुल और सड़क योजनाओं का किया शिलान्यास

admin's avatar

Byadmin

Dec 15, 2025

 

झरिया: झरिया विधायक रागिनी सिंह ने रविवार को ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा डीएमएफटी फंड से बनने वाले दर्जनों योजनाओं का शिलान्यास किया। शिमलाबहाल में पुल, खास झरिया दुर्गा मंदिर, भालगड़ा, लोदना ओर जेलगोरा शिव मंदिर के समीप विधायक ने विधिवत पूजा अर्चना कर

पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास किए जाने से स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए विधायक का स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने स्थानीय लोगों में मिठाई बांटी। विधायक ने बताया कि पुल ओर सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों का रास्ता सुगम होगा और एक जगह से दूसरे जगह पहुंचने में कम समय लगेगा। यह सड़क डीएमएफटी मद से बनाई जा रही है। मौके पर कई झरिया भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता समेत स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *