• Wed. Feb 18th, 2026

वार्ड संख्यां 11 की जनता को मूलभूत समस्या से निजात दिलाना हमारा पहली प्राथमिकता, सूरज कुमार पासवान

admin's avatar

Byadmin

Feb 18, 2026

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ। नगर निगम चुनाव को लेकर बुधवार को खैरा शिव मंदिर मुहल्ला में वकील पासवान के नेतृत्व में वार्ड संख्यां 11में कैन छाप के पार्षद प्रत्यासी सूरज कुमार पासवान द्वारा जनसंपर्क चलाया गया जहां लोगों ने वार्ड 11 का पार्षद सूरज भैया जैसा हो का नारा लगाते हुए प्रत्याशी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने अपने वार्ड के टोला मुहल्ले की जन समस्याओं से प्रत्याशी को आवगत कराया। इसपर उन्होंने कहा कि इस वार्ड में साफ सफाई,स्ट्रीट लाईट, पेयजल,प्रदूषण,राशन कार्ड,पेंशन,विवाह भवन,इत्यादि जैसी विकास की बहुत ही जटिल व मूलभूत समस्या है जिसे मैं जितने के बाद हर संभव दूर करने का पूरी प्रयास करूंगा।

उन्होंने खैरा में खनन के दौरान आउटसोर्सिंग से फैल रहे प्रदूषण को लेकर कहा कि इस मामले को लेकर बीसीसीएल प्रबंधन से वार्ता कर नियमित पानी का छिड़काव कराऊंगा और यहां के युवाओं को सरकारी योजना का लाभ दिलाने और रोजगार से जोड़ने का कार्य करूंगा। यह पूछे जाने पर की निवर्तमान पार्षद का दो टर्म लगातार 10 वर्ष का कार्यकाल में कितना विकाश हुआ। इसपर उन्होंने कहा कि विकाश के नाम पर मात्र ठगा गया वार्ड 11 की जनता आज भी सुविधा के लिए त्रासद हैं।

उन्होंने खैरा के जनसंपर्क में लोगों से अपनी जीत का आशीर्वाद मंगा इसपर लोगों ने पार्षद प्रत्याशी सूरज पासवान को क्रमांक 10 में कैन छाप पर वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाने पर एक स्वर में सहमति जताया। मौके पर वकील पासवान,धीरज पासवान,ठाकुर पासवान,अंकुश कुमार पासवान,सोनू यादव,शेखर पासवान,अर्जुन पासवान,विष्णुदेव पासवान,भगवान पासवान,मुन्ना पासवान,सागर पासवान,राधे पासवान,सुधीर पासवान,अवधेश मालाकार,इत्यादि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *