• Wed. Feb 18th, 2026

लोयाबाद पुलिस ने लोहा से लदे पिकअप वैन किया जप्त

admin's avatar

Byadmin

Apr 17, 2025

लोयाबाद-लोयाबाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को लोहा लदे एक पिकअप वैन को लोयाबाद मुख्य मार्ग से किया जप्त। बताया जाता है कि दोपहर करीबन साढ़े बारह एक बजे के बीच कतरास -लोयाबाद मार्ग से लोहा लदे पिकअप वैन संख्या JH09AN 6213 धनबाद की ओर जा रही थी।

 

तभी किसी ने लोयाबाद पुलिस को गुप्त रूप से सूचना दिया। जिसके बाद पुलिस ने उक्त पिकअप वैन को लोयाबाद थाना सीमा मे प्रवेश करते ही पिकअप वैन जप्त कर थाना ले आया। पिकअप वैन को मार्ग पर ही ड्राईवर छोड़कर फरार हो गया। इस मामले को लेकर लोयाबाद थाना प्रभारी पीकू प्रसाद ने बताया कि पिकअप वैन के मालिक द्वारा कागज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। और जांचोपरांत गलत पाए जाने पर आगे कार्रवाई की जायेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *