• Mon. Mar 2nd, 2026

लोदना 12 नंबर जंगल में छापेमारी, भारी मात्रा में कोयला जब्त, पुलिस ने किया कोल माइंस एक्ट के तहत मामला दर्ज

admin's avatar

Byadmin

Feb 8, 2022

धनबाद :झरिया के लोदना थाना क्षेत्र के बनियाहीर जाने वाले रोड 12 नंबर जंगल से पुलिस ने बोरा में भर कर रखा लगभग 20 टन कोयला जब्त किया हैं. वरीय पुलिस अधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी. जोरापोखर सर्किल इंस्पेक्टर संजीव तिवारी के नेतृत्व में लोदना ओपी थाना प्रभारी सुशील कुमार सिंह ने मंगलवार 8 फरवरी को छापेमारी की.

हालांकि सभी कोयला चोर भाग निकले, जबकि पुलिस ने बोरी में भरा कच्चा कोयला और पोडा किया जब्त किया हैं. कोयला 400 बोरी में भरा हुआ है, जिसकी वजन 20 टन बताई जा रही है. जब्त कोयला लोदना ओपी थाना के हवाले कर दिया गया है. लोदना ओपी प्रभारी ने अज्ञात लोगों पर कोल माइंस एक्ट में कांड संख्या 22/12 . 414 भदवी 30(2) के तहत मामला दर्ज किया है.

उन्होंने बताया कि जंगल में कोयला जमा कर रखा जाता था और बाद में ट्रक से गंतव्य तक ले जाया जाता था. ट्रक पर लोड करने के लिए बांस की बनी सीढ़ी भी जब्त की गई है. मिली जानकारी के कोयला माफिया झरिया के लिलोरी पथरा में अपना अवैध कारोबार चला रहा था, लेकिन निरसा में हाल ही हादसे के बाद ठिकाना बदल कर काम कर रहा था. दिन भर साइकिल से कोयला जंगल में डंप किया जाता था और दो- तीन दिन पर ट्रक में लोड कर भेजा जाता था. वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर पुलिस टीम ने छापेमारी की और भारी पैमाने पर कोयला जब्त किया गया.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *