• Fri. Mar 6th, 2026

लिन्डसे क्लब में पौष पार्बन मेला का आगाज

admin's avatar

Byadmin

Dec 20, 2025

 

धनबाद के लिन्डसे क्लब एव लाईब्रेरी के प्रांगण में तीन दिवसीय पौष पार्बन मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेले का शुभारंभ BCCL धनबाद के CMD मोनोज कुमार अग्रवाल और विशिष्ट अतिथियों ने किया। मेले में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न प्रकार के व्यंजन और हस्तशिल्प के स्टॉल लगाए गए हैं। मेले में रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा।

 

लिन्डसे क्लब एव लाईब्रेरी धनबाद के प्रांगन मे आज से तीन दिवसीय पौष पार्बन मेला का अगाज हो चुका हे।दिः 19/12/2025 से 21/12/2025 तक चलने बाले ईस पौष मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रुप मे BCCL धनबाद के CMD Monoj Kumar Agarwal एव विशिष्ट मुख्य अतिथि के रुप मे prof Dheeraj kumar ,Dy Director,IIT(ISM) Chandradev Mahto MLA ,Sindri दीप प्रज्ज्वलित कर किये ।ईस कार्यक्रम मे लिन्डसे क्लब एव लाइब्रेरि के अध्यक्ष अमलेन्दु सिन्हा,सचिव सलिल विश्वास एव संस्कृतिक सचिव डॉक्टर देवयानी विश्वास एव क्लब के महिला एव पुरुष सदस्यो उपस्थित रहे। मेले मे आये हुए

धनबाद के आस पास के क्षेत्र से लोगो ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भरपूर आनन्द लिया । जिसमे क्लब के सदस्यायो द्वारा स्वागत गीत, बंगला गाना प्रस्तुत किए पतत्पश्चात ख्याति द्वारा भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुत किया गया। मेले मे बंगाल एव धनबाद के अलग अलग जगह से तरह-तरह के मिठाई एव फुड के लगभग तैईस स्टल लगाया गया है।

जिसमे पौषे हुल्लोर,पीठा घर,पौष आहार, खाई खाई,दार्जिलिंग मोमो,होमलि फुड सार्विस,सुभ पौष पार्बन, उसारा,मेट्रो बजाज ,सन्चिता साडी ,सेयेस्री स्नैक्स,सेनको, महुआ बुटीक,जिनिस केक,नीयु माटीस फेशन,स्वादिष्ट बंगाली, सर्फ साईट, हंगरी के, वेनवैली मेनस स्पोर्ट्स जिसमे खास है। मेले मे बंगाली मिठाई तथा भेज एव नॉनवेज के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध किया गया है।

ये मेला 2019 से अव तक निरंतर चल रहा है।

पौष मेला के अवसर पर हर साल के तरह सोभेनियर का उनमोचन विशिष्ट अतिथि तथा विशेष मुख्य अतिथि ,क्लब के अध्यक्ष एव सचिव द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार अपने भाषण मे ईस तरह के मेले कि परम्परा जारी रखने का आग्रह किये एव आयोजकों का सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिये। मेले मे बच्चो का फेन्सि ड्रेस कॉम्पिटिशन रखा गया हे ,जिसमे हर एक बच्चो को मेडेल दिया जाएगा।साथ ही प्रथम, द्वितीय एव त्रीतिय होने बाले को पुरस्कृत भी किया जाएगा ।

मेले मे कल 20/12/25 को बंगल के मशहूर अंतरराष्ट्रीय लोकप्रिय लोकगीत निताई वाउल का कार्यक्रम रखा गया है। 21/12/25 को कलकत्ते के मशहूर बंगाल वेन्ड मैनाक एव उनके साथी द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

21/12/25 रविवार को सुबह दस बजे से साम पांच बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन क्लब एव एसएनएमएमसीएच के सहयोग से आयोजित किए गए है।

क्लब के अध्यक्ष अमलेन्दु सिन्हा ने मुख्य अतिथि एव विशिष्ट मुख्य अतिथि का स्वागत एव अभिवादन किए। सचिव सलिल विश्वास ने सभी स्टॉल, स्पॉन्सरो को मेले मे अपना सहयोग देने के लिए अभार व्येक्त किए साथ ही कार्यकर्ता ओ का भी धन्यवाद किये।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *