• Wed. Feb 25th, 2026

रॉयल फिटनेस जिम की ओर से तीसरी वार्षिक पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन, युवाओं ने दिखाया जोश

admin's avatar

Byadmin

Aug 18, 2025

 

निरसा: निरसा के भालजोड़िया रोड स्थित ट्रैकर स्टैंड के पास रॉयल फिटनेस जिम ने रविवार को अपनी तीसरी वार्षिक पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 का सफल आयोजन किया। रॉयल फिटनेस जिम के संचालक, एमडी नौमान कलीम, एमडी वाशिम, एमडी नाजिर और एमडी हैदर के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया और अपनी शक्ति का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने अपनी क्षमतानुसार भार उठाकर खिताब जीतने के लिए पूरा जोर लगाया। इस कार्यक्रम में जज के रूप में मौजूद रहे पूर्व भारतीय पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव देवी प्रसाद चटर्जी ने बताया कि यह एक जिला स्तरीय प्रतियोगिता है। इसमें पहले पांच स्थानों पर आने वाले सभी प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा, जो उनके लिए आगे एक बेहतर मंच प्रदान करेगा।

देवी प्रसाद चटर्जी ने युवाओं को प्रेरणा देते हुए कहा कि आज के दौर में जहां कई युवा नशे की लत में फंसकर अपना जीवन और भविष्य खराब कर रहे हैं, वहीं जिम एक ऐसा माध्यम है जिससे वे न केवल अपने शरीर को स्वस्थ और मजबूत बना सकते हैं, बल्कि अपना मानसिक विकास भी कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे नशे से दूर रहें और अपने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

इस अवसर पर रॉयल फिटनेस जिम के संचालक एमडी नौमान कलीम ने बताया कि उनकी संस्था हर साल इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन करती है। उन्होंने यह भी कहा कि रॉयल फिटनेस जिम हमेशा उन युवाओं का समर्थन करता है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं लेकिन जिम में शामिल होने की इच्छा रखते हैं। ऐसे युवाओं के लिए जिम में विशेष व्यवस्था की जाती है।

उन्होंने इस आयोजन की सफलता के लिए निरसा के सभी निवासियों का धन्यवाद किया और उनके सहयोग की सराहना की।

इस कार्यक्रम में देवी प्रसाद चटर्जी, सुचेता चटर्जी, पाटली विश्वकर्मा और शक्ति दास सहित कई गणमान्य व्यक्ति और सैकड़ों प्रतिभागी उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *