• Tue. Feb 17th, 2026

रेल रैक से भेजी गई ऐश पौंड की छाई

admin's avatar

Byadmin

Jan 28, 2026

 

बोकारो थर्मल

डीवीसी बोकारो थर्मल बी पावर प्लांट के रेलवे यार्ड से एक रैक छाई पश्चिम बंगाल भेजा गया है। मंगलवार की रात्रि डीवीसी के चीफ जीएम सह एचओपी सुशील कुमार अरजरिया ने झंडी दिखाकर छाई लदे रैक को रवाना किया। एचओपी ने पूछे जाने पर बताया कि रेल रैक से छाई भेजने का कार्य आरंभ किया गया है।

रेल रैक से छाई ढुलाई का असर रोड से छाई ढुलाई के कार्य पर नहीं पड़ेगा और रोड से भी छाई ढुलाई का कार्य जारी रहेगा। सब ठीक रहा तो आगे इसे और भी बढ़ाया जाएगा।

मौके पर डीवीसी के मधुकर श्रीवास्तव, एए कुजूर, राजेश विश्वास, वरीय प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी, आदर्श मधु, कंस्ट्रक्शन हेड देव प्रसाद खां, सूरज कुमार तिवारी सहित कई इंजीनियर मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *