• Wed. Apr 1st, 2026

रेलवे इंजन की चपेट मे आए सब्जी विक्रेता की पुल से गिरकर हुई दर्दनाक मौत

Antarkatha Desk's avatar

ByAntarkatha Desk

Nov 26, 2022

रिपोर्ट : सूरज पासवान

crescent ad

झरिया: सुदामडीह स्टेशन के भोजूडीह व सुदामडीह रेलवे पुल से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान भोजूडीह ओपी अंतर्गत पुल्किरी निवासी सृष्टि मंडल ( 55 वर्ष ) के रूप में हुई है। घटना के संबंध मे बताया जाता है कि मृतक सब्जी बेचने का काम करता था। प्रतिदिन की तरह शनिवार को भी सुबह पांच बजे अपने आवास से साईकल पर सब्जियां भर कर भोजूडीह की ओर से रेलवे पुल के रास्ते सुदामडीह की ओर आ रहा था तभी अचानक अज्ञात ट्रेन इंजन की चपेट मे आगया। जिससे मृतक का नियंत्रण गड़बड़ा गया और वह पुल से नीचे जा गिरा और उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। घटनास्थल पर स्थानीय लोगो का जुटान होने लगा। स्थानीय लोगो ने घटना की सूचना पाथरडीह पुलिस को दी। पाथरडीह पुलिस घटनास्थल पर पोहच शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। वही पुलिस द्वारा घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। मृतक अपने पीछे पत्नी चंपा देवी, बेटा पंकज मंडल,सुभनतो मंडल व बेटी सुनीता मंडल को छोड़ चला गया। वही मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *