
नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के मंगल बाजार अवस्थित श्री महाबीर मंदिर के प्रांगण में महाबीर सेवा समिति के द्वारा रामनवमी पूजा को लेकर बैठक आयोजित की गयी। पूजा को धूमधाम से मनाने व भव्यता बरकरार रखने पर चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित लोगों ने आगामी रामनवमी पूजा को भव्य और दिव्य तरीके से मनाने को लेकर विचार विमर्श किया।तत्पश्चात पूर्व के ही समिति में शामिल जिसमें अध्यक्ष पद के लिए छेदीलाल कांस्यकार, उपाध्यक्ष लखन प्रसाद सोनी,सचिव पद के लिए सुरेश सोनी,उप सचिव विनायक सोनी व कोषाध्यक्ष पद के लिए नवीन कुमार उर्फ लाल बाबु तथा निगरानी तथा निर्णायक अध्यक्ष जैनेन्द्र सिंह,प्रदीप सिंह शामिल है। बैठक में कहा गया कि मंदिर में आने वाले बाहरी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की तकलीफ ना हो इसपर विशेष ध्यान रखा जाएगा। रामनवमी के जुलूस के दौरान अनुशासन बनाए रखने की बात रखी तथा जुलूस के रूट चार्ट पर भी अपनी राय रखी।
बैठक में प्रसाद वितरण, झांकी, साज सज्जा व्यवस्था सहित शहर में शांतिपूर्ण कैसे शोभा यात्रा निकलेगी सहित अन्य बिदुओं पर चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता नेनौ होटल के संचालक जैनेन्द्र सिंह ने किया।वही बैठक में पूजा को ले विस्तृत रूप से चर्चा की गयी।सर्वसम्मति से पूजा के आयोजन में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वैदिक मन्त्रोचार से पूजा पाठ कर राम दरबार की मूर्ति स्थापित कर नवाह परायण पाठ किया जायेगा।तथा दशमी को विशाल शोभा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान मनोज कुमार कांस्यकार,अरुण कुमार,गणेश कुमार,धोनी कुमार,रूपेश कुमार,गोकुल कुमार, सुजीत अग्रवाल समेत कई गण्यमान्य लोग सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
