• Sat. Apr 4th, 2026

रामनवमी जुलूस में युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी करण सलाखों के पीछे

admin's avatar

Byadmin

Apr 4, 2026
crescent ad

 

दारू (हजारीबाग): रामनवमी जैसे पावन पर्व के दौरान दारू थाना क्षेत्र में हुई हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। ईरगा पंचायत निवासी 28 वर्षीय गुलाब कुमार साव पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया।

 

घटना के बाद दारू थाना पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी करण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। मामले में दारू थाना कांड संख्या 20/26, दिनांक 01/04/2026 के तहत धारा 126(2)/115(2)/118(1)/109(1)/3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने एक किशोर को भी निरुद्ध किया है। गिरफ्तार आरोपी करण कुमार (पिता स्व. बैजनाथ प्रसाद), ग्राम बासोबार, थाना दारू, जिला हजारीबाग को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। थाना प्रभारी मोहब्बत इकबाल हुसैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जिस तेजी और मुस्तैदी से कार्रवाई की, उसकी पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। उनकी सक्रियता और कड़ी निगरानी के कारण न केवल आरोपी जल्द गिरफ्त में आया, बल्कि इलाके में कानून का भय भी कायम हुआ है।

 

थाना प्रभारी मोहब्बत इकबाल हुसैन की कार्यशैली ने यह साफ कर दिया है कि दारू थाना क्षेत्र में अब अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि जो भी कानून हाथ में लेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

 

यह घटना उन लोगों के लिए कड़ा चेतावनी है जो त्योहारों की आड़ में हिंसा फैलाने की कोशिश करते हैं। पुलिस की सख्ती और त्वरित कार्रवाई ने यह साबित कर दिया है कि अब ऐसी हरकत करने वालों को सीधे जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा।

 

संदेश साफ है — कानून से खिलवाड़ करने वालों का अंजाम सिर्फ सजा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *