• Mon. Mar 30th, 2026

रामनवमी को शांतिपूर्वा संपन्न कराने में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की रही सराहनीय भूमिका।

admin's avatar

Byadmin

Mar 30, 2026

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। बड़कागांव थाना के नए थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने महज 15 दिनों के अंदर रामनवमी और ईद जैसी महत्वपूर्ण चुनौतियां भरा पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में विशिष्ट पहचान बना ली है।

गांव के प्रबुद्ध ग्रामीणों के साथ काफी प्रेम भाव देखा गया वहीं शरारती तत्वों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने का भी संकेत दिया था। जिसके कारण ग्रामीणों के सहयोग से 345 लोगों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 126 के तहत अप्रत्यक्ष रूप से जकड़ कर रखने का काम किया गया।

ताकि अपनी आदत से बाज आए, और रामनवमी शांतिपूर्वक संपन्न हो सके रामनवमी में बड़कागांव ,महुदी, बादम, नयाटांड,चौपदार बलिया जैसे संवेदनशील क्षेत्र में तनिक भी तनावपूर्ण स्थिति नजर नहीं आई।

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने कहा कि वरीय पदाधिकारीओ की दिशा निर्देश पर ही मैंने काम किया , जिसमें ग्रामीणों का अत्यंत सहयोग मिला जिसके कारण बड़कागांव में ईद और रामनवमी दोनों शांतिपूर्वक संपन्न हो पाया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed