• Mon. Feb 16th, 2026

राजस्व संबंधी मामलों को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त ने की समीक्षात्मक बैठक

admin's avatar

Byadmin

Jul 8, 2025

 

 

हजारीबाग। (आशीष  )प्रमंडलीय आयुक्त पवन कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयुक्त कार्यालय, हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ राजस्व संबंधी विषयों पर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भूमि हस्तांतरण, भूमि अधिग्रहण, बंदोबस्ती, लीज, दाखिल-खारिज एवं अन्य राजस्व मामलों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

आयुक्त ने जिलेवार लंबित प्रकरणों की स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित उपायुक्तों को निर्देशित किया कि सभी लंबित मामलों का निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। आयुक्त ने कहा कि राजस्व मामलों का निष्पादन आम जनता से सीधे जुड़ा विषय है इसलिए मामलों का निष्पादन ससमय करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि मामलों के निष्पादन में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बरती जाए तथा सभी कार्य निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही पूर्ण हों।

 

 

बैठक में आयुक्त पवन कुमार, उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह, धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन, रामगढ़ उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज, चतरा उपायुक्त कीर्तिश्री, कोडरमा उपायुक्त ऋतुराज, प्रशिक्षु आईएएस आनंद शर्मा सहित संबंधित वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *