• Mon. Apr 13th, 2026

राजनगर : उत्कल नव युवक संघ कोलाबाड़िया द्वारा आयोजित 24 प्रहर हरि संकीर्तन 13 अप्रैल 2026 को धुलोट के साथ हुआ समापन।

admin's avatar

Byadmin

Apr 13, 2026
crescent ad

 

राजनगर : उत्कल नव युवक संघ कोलाबाड़िया द्वारा आयोजित 24 प्रहार श्री श्री राधा गोविंद अखण्ड जुगल नाम यज्ञ दिनांक 13 अप्रैल 2026 को महंत विदाई एवं श्री श्री गौरांग महाप्रभु हरि नाम प्रेम प्रसाद वितरण कर तथा रंग गुलाल के साथ अनुष्ठान का हुआ समापन। संकीर्तन समापन पर सैकड़ों महिला पुरुषों ने पूरे कोलाबाड़िया गांव में हरि नाम संकीर्तन कर भ्रमण किये , इससे पूरा गांव भक्तिमय हो गया। समिति के द्वारा सभी दर्शकगण को प्रसाद एवं खीर- खिचड़ी दिया गया।
सदानन्द राउत ने कहा कि हरि नाम भक्ति रूपी नाव का नाविक है इस कलियुग में अल्पायु नीव में एक पात्र हरिनाम से ही विभिन्न जाति, धर्म एवं संप्रदाय के लोगों में आपसी प्रेम , शांति भाव जागृति होती है तथा जीवन में सच्चा सुख एवं आनंद मिलता है। खाली हाथ आए हैं , खाली हाथ चले जाएंगे , केवल प्रभु का गुणगान ही साथ में रहेगा।
इस साल हरि संकीर्तन देखने के लिए उड़ीसा, बंगाल, झारखंड एवं आसपास दूर दराज से हजारों को संख्या में दर्शकगण पहुंचे थे। सभी दर्शकों को कमेटी की ओर से प्रसाद, खिचड़ी ,खीर का व्यवस्था किया गया।

हरि संकीर्तन में योगदान देने वाली कीर्तन मण्डलियाॅं का नाम:-
गंभीर दास गोस्वामी पुरुलिया पश्चिम बंगाल, शिवराम दास गोस्वामी कादरडीह पश्चिम बंगाल,भास्कर मंडल बाॅंकुड़ा पश्चिम बंगाल, श्रीपदो दास गोस्वामी पुरुलिया पश्चिम बंगाल , भीम दास गोस्वामी झारखंड , असीत महतो झाड़ग्राम पश्चिम बंगाल, राम लक्ष्मण कलावाडिया झारखंड।

हरि संकीर्तन को सफल बनाने में संघ के सदस्य – सदानन्द राउत, मालू महान्ती , राम राउत, लक्ष्मण राउत,गणेश राउत,सचिन महान्ती,दिलीप महान्ती,प्रदीप डोगरा,प्रदीप महान्ती, दीपू दास ,सत्य राउत, भैरव नायक एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *