
चाईबास : राइफल सफाई करने के दौरान टोंटो थाना अंतर्गत पालीसाई कैम्प में तैनात 45 वर्षीय झारखंड पुलिस के जवान अजय किशोर खाखा की गोली लगने से मौत हो गई।

वह गुमला के रायडीह गांव का रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार रविवार को शाम लगभग 4 बजे मृतक पालीसाइ में अपने राइफल की सफाई कर रहा था ।सफाई के दौरान गोली चल गई, गोली उसके सिर में लगी। घटना स्थल पर मौत हो गई

बताया जा रहा है कि मैगजीन लगा हुआ में राइफल की सफाई कर रहा था।
शव को घटना स्थल से उठाकर रविवार को देर रात में सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखा दिया गया था। सोमवार को शव का पोस्टमार्ट कराय गया।इघर जगन्नाथपुर के एसडीपीओ रफाईल मुर्मू ने बताया कि घटना कैसे घटी है,इसका जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव का पुलिस लाइन में सलामी दी गई और शव को पैतृक गांव गुमला के रायडीह भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन भी पुलिस लाईन आए थे।शव के साथ चले गए।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
