
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना आज सुबह से ही कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। पहले राउंड की गिनती पूरी होने के बाद मेयर पद के रुझान सामने आ गए हैं, जिसमें रोशनी खलखो ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पर बढ़त बना ली है।

मेयर पद का ताज़ा रुझान (राउंड – 01)

पहले राउंड की गिनती के बाद मेयर पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी रोशनी खलखो को 805 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस समर्थित और पूर्व मेयर रमा खलखो को अब तक 390 वोट प्राप्त हुए हैं। रोशनी खलखो वर्तमान में 415 वोटों से आगे चल रही हैं। शुरुआती रुझानों को देखते हुए मतगणना स्थल के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जमा है।
वार्ड 19 से गीता कुमारी की जीत
मेयर पद की गिनती के साथ-साथ वार्डों के परिणाम भी आने शुरू हो गए हैं। वार्ड संख्या 19 से पार्षद पद की प्रत्याशी गीता कुमारी ने कड़ी टक्कर के बाद जीत दर्ज की है। आधिकारिक घोषणा के बाद समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
