
चाईबासा : भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2012 बैच के पदाधिकारी रविरंजन कुमार विक्रम ने आज सिंहभूम ‘कोल्हान’ प्रमंडल, चाईबासा के 27वें प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में विधिवत प्रभार ग्रहण किया।

प्रभार संभालने के बाद आयुक्त श्री विक्रम ने कहा कि प्रमंडल क्षेत्र में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने विशेष रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई।

इस अवसर पर आयुक्त के सचिव अजय कुमार साव, अपर उपायुक्त पश्चिम सिंहभूम प्रवीण करेकट्टा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो, उपनिदेशक सामाजिक सुरक्षा खुशेन्द्र सोन केशरी, नजारत उपसमाहर्ता देवेंद्र कुमार, स्थापना उपसमाहर्ता कुमार हर्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। नवपदस्थापित आयुक्त के नेतृत्व में कोल्हान प्रमंडल में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
