• Mon. Mar 23rd, 2026

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार “मेरा भारत, मेरी ज़िम्मेदारी” अभियान के तहत मेरा युवा भारत

admin's avatar

Byadmin

Mar 23, 2026

 

सरायकेला – सरायकेला–खरसावाँ द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर एन.आर. प्लस टू उच्च विद्यालय, सरायकेला में श्रद्धांजलि एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापिका, जिला युवा अधिकारी श्री क्षितिज सहित अन्य शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात शहीद भगत सिंह, सुखदेव थापर एवं शिवराम राजगुरु के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अतिथियों द्वारा अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करते हुए युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक दायित्व एवं जनभागीदारी की भावना सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के स्वयंसेवकों को “माय भारत” टी-शर्ट एवं टोपी प्रदान की गई। इसके उपरांत राष्ट्रभक्ति जागरूकता के उद्देश्य से पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए देशभक्ति नारों के माध्यम से जन-जागरूकता का संदेश दिया। पदयात्रा का समापन पुनः विद्यालय परिसर में किया गया। इस पदयात्रा में लगभग 350 प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता रही।

 

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों के बीच जलपान का वितरण किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *