
दारू (हजारीबाग): दारू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मेढ़कुरी शिवाने नदी तट पर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा वन भोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए।
समारोह को संबोधित करते हुए हजारीबाग जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि किसी भी संगठन को आगे बढ़ाने में युवाओं की भूमिका सबसे अहम होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता की समस्याओं के लिए सशक्त आवाज बनने का आह्वान किया। उन्होंने देश की वर्तमान नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि बेरोजगारी बढ़ रही है और हर क्षेत्र का निजीकरण किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं से सड़क, पानी, डीएमएफटी सहित अन्य बुनियादी समस्याओं को लेकर संघर्ष करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर लोगों की समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करें।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता शांतनु मिश्रा ने कहा कि किसी नेता या मंत्री के नाम पर नारे लगाने से बेहतर है कि आम जनता के हित में कार्य किया जाए। कांग्रेस की विचारधारा जनता की आवाज बनने की है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए जिला उपाध्यक्ष रिंकू कुमार को धन्यवाद दिया।

कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रिंकू कुमार ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में वे संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। उन्होंने अपने सामाजिक कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि छात्राओं को आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ₹300 के एफिडेविट की अनिवार्यता गरीब परिवारों पर बोझ थी, जिसे उन्होंने उच्च अधिकारियों तक मामला पहुंचाकर समाप्त करवाया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल, प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता शांतनु मिश्रा, कांग्रेस सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, प्रदेश सचिव ओबीसी प्रकोष्ठ रेणु कुमारी, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष कोमल कुमारी, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश, बरकट्ठा विधानसभा अध्यक्ष संगीता कुमारी, जिला उपाध्यक्ष रिंकू कुमार, मनीष कुशवाहा, दारू प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुशवाहा, विवेक चौरसिया, सुनील, गोलू, तौकीर, अरविंद, प्रेम, नीरज, रवि, प्रमोद कुमार, चुन्नू मेहता, इरफान सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
