• Mon. Sep 22nd, 2025

यहां की संस्कृति को बचाने की जरुरत है – आनंद महतो 

Byadmin

Sep 2, 2025

 

 

बलियापुर: झारखंड सांस्कृतिक विकास मंच की ओर से मंगलवार को बलियापुर प्लस टू हाई स्कूल मैदान में जावा नृत्य गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने किया। प्रखंड के 160 जावा टीमों ने भाग लिया।

जावा नृत्य टीम ने नृत्य गीत प्रस्तुत किया। जो काफी आकर्षक रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक आनंद महतो ने संबोधित करते हुए प्रकृति पर्व करमा को झारखंड का संस्कृति से जुड़ा पर्व बताया। भाषा एवं संस्कृति की रक्षा के लिए ऐसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए जरूरत बताया।

मौके पर प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, जिप सदस्य श्वेता कुमारी, मुखिया गणेश महतो, युद्धेश्वर सिंह, प्राचार्य संतोष कुमार सिन्हा, वार्डेन मधुमिता कुमारी, अर्चना कुमारी, किरण देवी, दिपाली बाउरी, श्रीजलि देवी, चंदा देवी, सुनीता कुमारी, सीमा देवी,

हीरालाल मोदक, पूर्व मुखिया संतोष रवानी, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, देवाशीष पांडेय, चंदन भूमिहार, रोहित कुमार महतो, हीरू चरण महतो आदि मौजूद थे। आयोजन कमेटी के अध्यक्ष अरविंद महतो, सचिव मिथुन महतो, कैशव, उमेश, अर्जुन, अरविंद, विवेक, सचिन, गणेश, संजीत, बुधनलाल महतो, दिगंबर महतो, प्रेम महतो, सुनील महतो आदि मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *