• Wed. Feb 18th, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में वित्त विभाग एवं भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारियों के सैलेरी पैकेज को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर

admin's avatar

Byadmin

Apr 17, 2025

जिन कर्मचारी का सैलरी अकाउंट भारतीय स्टेट बैंक में होगा, उन्हें बिना किसी शुल्क के एक करोड़ का मिलेगा दुर्घटना बीमा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में गुरुवार को वित्त विभाग एवं भारतीय स्टेट बैंक के बीच राज्य सरकार के कर्मचारियों के सैलेरी पैकेज को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ. एमओयू पर वित्त विभाग की विशेष सचिव राजेश्वरी बी एवं भारतीय स्टेट बैंक के उप-महाप्रबंधक देवेश मित्तल ने हस्ताक्षर किए. इस अवसर पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव वंदना दादेल, भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबंधक (झारखंड -बिहार) केबी बंगारराजू एवं महाप्रबंधक प्रभाष बोस मौजूद थे. एमओयू के तहत जिन सरकारी

कर्मचारियों का सैलरी अकाउंट भारतीय स्टेट बैंक में होगा, उन्हें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एक करोड़ रुपए तक का दुर्घटना बीमा समेत स्वास्थ्य बीमा एवं जीवन बीमा और कई अन्य बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलेगा.

नए अध्याय की हो रही है शुरुआत-हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एमओयू हस्ताक्षर समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सभी श्रेणी के सरकारी कर्मियों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. इस दिशा में सरकारी कर्मियों को आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में आज से एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है. इसी कड़ी में राज्य सरकार के कर्मियों को दुर्घटना बीमा का कवर प्रदान करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक के साथ मिलकर यह कदम उठाया गया है. दुर्घटना बीमा के माध्यम से उन्हें सेवा काल के दौरान दुर्घटना में मौत होने पर उनके परिजनों को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी.

राज्य के विकास में सरकारी कर्मचारियों का अहम रोल-हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के विकास में सरकारी कर्मियों की अहम भूमिका होती है. राज्य कैसे आगे बढ़े, इसके लिए नीति निर्धारण से लेकर कार्य योजनाओं को धरातल पर उतारने का माध्यम सरकारी कर्मचारी बनते हैं. ऐसे में सरकारी कर्मियो का मनोबल बढ़ाने के साथ, उन्हें कार्य करने के लिए बेहतर वातावरण दिया जा है. सरकारी कर्मचारी भी राज्य हित में अपने कार्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करें.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *