• Fri. Mar 20th, 2026

मारवाड़ी युवा मंच का अनूठा पहल, बेटी के सम्मान व पर्यावरण संरक्षण का संगम

admin's avatar

Byadmin

Mar 20, 2026

 

 

झरिया।झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के आह्वान पर मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा “बेटी के नाम एक दिन अभियान” के अंतर्गत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण एवं पौधों के वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शाखा के सदस्यों ने विभिन्न स्थानों पर जाकर समाजसेवियों के बीच बेटी के नाम पौधे वितरित किए तथा उन्हें पर्यावरण संरक्षण और बेटियों के सम्मान का संदेश दिया। इस दौरान पौधों पर “बेटी के नाम” संकल्प टैग भी लगाए गए, जिससे लोगों में जागरूकता बढ़ाई जा सके।कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा,

आशीष भूसानिया, निखिल खंडेलवाल, मयंक केजरीवाल एवं हितेन शर्मा सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाया।कार्यक्रम में शामिल समाजसेवियों ने अपनी बेटी के नाम इस पहल का उत्साहपूर्वक स्वागत किया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

साथ ही, सभी को अपनी बेटी के नाम रोपे गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल के लिए प्रेरित किया गया।यह अभियान समाज में बेटियों के सम्मान, जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश देने में सफल रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *