• Mon. Apr 13th, 2026

मानस मंदिर जगजीवन नगर धनबाद में अधिवेशन के पश्चात पूर्णाहुति हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

admin's avatar

Byadmin

Apr 13, 2026
crescent ad

 

 

आज अधिवेशन के पश्चात प्रातः पूर्णाहुति हवन एवं भंडारा संपन्न हुआ। आचार्य ज्योति नारायण के आचार्यत्व में यजमान उज्ज्वल कुमार वर्मा एवं मनिका कीर्ति वर्मा द्वारा यज्ञ संपन्न कराया गया।

 

इस अवसर पर महिलाओं ने भजन एवं आरती गायी। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति दी। दोपहर में भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। संध्या तक भंडारा चलता रहा और रात्रि तक लोग प्रसाद ग्रहण करते रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में निरंजन सिंह, विनोद दुबे एवं निशांत नारायण ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। योगेंद्र मिश्रा, रामप्रवेश शर्मा, सुशील सिंह, मनोज झा, सुरेश झा, मुकेश कुमार, एस बी अग्रवाल, अजित गुप्ता, सपन अधिकारी, कन्हाई भट्टाचार्य, समशेर सिंह राठौर, सनोज कुमार, राहुल कुमार, गौरव सिंह, अभिनव सांवरिया, शिवम सहित समिति के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *