
महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने और उनके अधिकारों की लड़ाई को नया मंच देने के उद्देश्य से ‘भारतीय महिला दल’ नामक नई राजनीतिक पार्टी का गठन किया गया है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमिला कुमारी ने पटना में प्रेस वार्ता कर कहा कि संविधान में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का प्रावधान जरूर है, लेकिन आज तक किसी भी प्रमुख राजनीतिक दल ने लोकसभा, विधानसभा, राज्यसभा या विधान परिषद में उन्हें समान अवसर नहीं दिया।
उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों में महिलाओं को टिकट देने में हमेशा सभी दलों ने कंजूसी दिखाई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब महिलाएं किसी दल या नेता की मोहताज नहीं रहेंगी और अपने अधिकारों के लिए स्वयं आगे बढ़ेंगी। इसी सोच से “भारतीय महिला दल” की स्थापना की गई है।

पार्टी की प्रारंभिक संरचना भी घोषित की गई है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमिला कुमारी हैं, जबकि संयोजक किरण कुमारी और मुख्य सलाहकार डॉ. प्रेम चंद्रमा सिंह (सासाराम, रोहतास) को बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष निभा कुमारी (पटना) तथा उपाध्यक्ष निर्मल कुशवाहा (पूर्वी मोतिहारी) होंगे। महिला प्रकोष्ठ की प्रमुख ललिता देवी (मुजफ्फरपुर) होंगी।सदस्यगण में चांदनी कुमारी, खुशबू कुमारी, प्रियंका सिंह, सोनी कुमारी, सुनीता देवी, उमरावती देवी, रूमाना खातून, नसीमा खातून, भगवती देवी, सनीता परवीन और प्रेम कुमारी शामिल हैं। प्रमिला कुमारी ने कहा कि भारतीय महिला दल पूरे देश में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और उन्हें हर स्तर पर प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए अभियान शुरू करेगा।

पार्टी जल्द ही जिला और प्रखंड स्तर पर संगठन का विस्तार करेगी। यह महिलाओं के हक़ और सम्मान की नई शुरुआत है।
There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
