• Sun. Feb 15th, 2026

महापुरुषों की प्रतिमाओं का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण, यह कृत्य सामाजिक सद्भाव को चोट पहुँचाने वाला : प्रदीप प्रसाद

admin's avatar

Byadmin

Jul 25, 2025

 

हजारीबाग में शुक्रवार को हमारे राष्ट्रनायकों की प्रतिमाओं के साथ जो दुर्व्यवहार हुआ है, वह अत्यंत निंदनीय और चिंताजनक है। पूर्व मुख्यमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी और जननेता स्व. के.बी. सहाय तथा जनजातीय स्वाभिमान के प्रतीक वीर सिद्धू-कान्हू जी की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किया जाना केवल मूर्तियों को खंडित करने की घटना नहीं है, यह हमारी सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक गौरव और सामाजिक सद्भाव पर सीधा प्रहार है। विधायक प्रदीप प्रसाद ने इस घटना पर गहरी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण कृत्य हजारीबाग की परंपरागत शांति और भाईचारे को बिगाड़ने की साजिश का हिस्सा प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएँ न केवल जनभावनाओं को ठेस पहुँचाती हैं, बल्कि समाज में अनावश्यक तनाव पैदा करने की कोशिश करती हैं।

विधायक ने जिला प्रशासन से अपील की है की इस मामले को पूरी गंभीरता से लेते हुए दोषियों की अविलंब पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि हजारीबाग की जनता अपने नायकों और महापुरुषों के प्रति अपार श्रद्धा रखती है, और ऐसे अपमानजनक कृत्य किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किए जा सकते।

प्रदीप प्रसाद ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव ऐसे कृत्यों के खिलाफ खड़ी रही है और आगे भी हर मंच पर महापुरुषों की गरिमा और सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। किसी भी विचारधारा, समूह या व्यक्ति को यह अधिकार नहीं कि वह हमारे आदर्शों को ठेस पहुँचाए। उन्होंने अंत में सभी नागरिकों से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, और हजारीबाग की अस्मिता की रक्षा हर हाल में की जाएगी। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रदीप प्रसाद ने अपनी टीम को दोनों स्थानों पर भेजा जिसके बाद टीम ने जिला प्रशासन से वार्ताकर जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ने का आग्रह किया और जनता के बीच आक्रोश को शांत किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *