• Fri. Apr 10th, 2026

महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा भोंसले निकलीं नाबालिग, पति फरमान खान पर POCSO समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज

admin's avatar

Byadmin

Apr 10, 2026
crescent ad

 

महाकुंभ के दौरान वायरल वीडियो से रातों-रात सुर्खियों में आईं मोनालिसा भोंसले के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच में सामने आया है कि शादी के समय मोनालिसा नाबालिग थीं।

 

जांच के अनुसार, 11 मार्च 2026 को हुई इस शादी के लिए फर्जी जन्म प्रमाणपत्र का इस्तेमाल किया गया था। नगर परिषद महेश्वर के रिकॉर्ड खंगालने पर मोनालिसा की असली जन्मतिथि 30 दिसंबर 2009 पाई गई। इस हिसाब से शादी के वक्त उनकी उम्र सिर्फ 16 साल थी। आयोग ने फर्जी दस्तावेज को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

NCST अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य के निर्देश पर हुई जांच के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। आरोपी पति फरमान खान के खिलाफ मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में पॉक्सो (POCSO) एक्ट, भारतीय न्याय संहिता (BNS) और SC-ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई है। मामले की आगे की जांच जारी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *