
बड़कागांव। झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में डीएसपी के पद पर चयन हुए मनीष कुमार को बड़कागांव के ग्रामीणों ने बाजे-गाजे के साथ भव्य स्वागत किया। मनीष कुमार बड़कागांव चौक (अंबेडकर मोहल्ला ) निवासी चंद्रदेव राम का प्रथम पुत्र है।मनीष कुमार को बड़कागांव के ब्लॉक मोड़ के पास स्वागत किया गया।इसके बाद स्वागत यात्रा निकाला गया। बड़कागांव गुरुचट्टी मुख्य चौक ,दैनिक बाजार, जगदेव चौक आदि मोहल्लों में स्वागत यात्रा निकल गया।

मौके पर मनीष कुमार अपनी सफलता अर्जित करने के बाद संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के आदम कद प्रतिमा में माल्यार्पण किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि आज मैं बड़े पद पर आसीन हुए हैं ,तो बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखे गए संविधान का देन है। श्री कुमार जेपीएससी की परीक्षा में सफलता मिलने का श्रेय माता , पारिवारिक सदस्यों एवं गुरुजनों को दिया है।मौके पर पूर्व विधायक लोकनाथ महतो,मुखिया मो. तकरीमउल्लाह खान, पंसस प्रभु राम,

समाजसेवी कौलेश्वर साव, पूर्व पंसस राजीव रंजन ,रविदास महासभा के प्रखंड अध्यक्ष असेश्वर राम,सचिव रघुनाथ राम ,
कोषाध्यक्ष जुगेश्वर नागेंद्र कुमार संदीप कुशवाहा, रवि राम, मौजूद थे।
*मनीष कुमार का शिक्षा-दीक्षा*
मनीष का प्रारंभिक शिक्षा आदर्श मध्य विद्यालय बड़कागांव, मैट्रिक जवाहर नवोदय विद्यालय हजारीबाग बोंगा से 2015 मैट्रिक 85.5 प्रतिशत से उत्तीर्ण, इंटर 2017 में 65 प्रतिशत से उत्तीर्ण, स्नातक 2020 अन्नदा कॉलेज हजारीबाग 70 प्रतिशत से उत्तीर्ण हुए।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
