• Sat. Feb 14th, 2026

मंदिर के बारह वीं वर्षगांठ पर निकाली गयी कलश यात्रा व कीर्तन का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Feb 5, 2026

 

बोकारो /राजेश कुमार

बोकारो थर्मल स्थित निशन हाट स्थित हनुमान राम जानकी मंदिर की बारह वीं वर्षगांठ पर मंदिर कमिटी द्वारा गुरुवार को भव्य आयोजन किया गया है।

जिसके यजमान राजू सिंह और कमिटी के अध्यक्ष संजीत कुमार, सचिव अंजनी दीक्षित, उपाध्या सिंह, अनिल ठाकुर, विजय राय, गणेश राम, सुरेश शर्मा, सोनू एवं सनातन रक्षा संघ के भूपेन भारत, धीरज शर्मा सहित अन्य सभी कार्यकर्त्ता गण के द्वारा मंदिर की बारहवीं वर्षगांठ पर निशान हाट से स्थानीय कोनार नदी छठ घाट के लिए महिलाओं एवं युवतियों द्वारा कलश यात्रा निकाली गयी।

कलश यात्रा के साथ काफी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल थे। कलश यात्रा बोकारो थर्मल के मुख्य सड़क मार्गों में स्थित मंदिरों में पूजा अर्चना करते हुए निशन हाट हनुमान राम जानकी मंदिर पहुंचा।

कलश यात्रा की समाप्ति के बाद 24 घंटे का अखण्ड कीर्तन का आयेजन किया गया। जो शुक्रवार 6 फरवरी को मंदिर के पुजारी बिजेंद्र मिश्रा के द्वारा हवन, पूजन, पूर्णाहुति एवं भोग वितरण किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *