• Fri. Mar 13th, 2026

भारत की जनगणना–2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उपायुक्त ने किया शुभारंभ

admin's avatar

Byadmin

Mar 13, 2026

 

 

सरायकेला : भारत की जनगणना–2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLD) कार्य के सफल संचालन हेतु जिला एवं चार्ज स्तर के जनगणना पदाधिकारियों तथा तकनीकी सहायकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज जिला उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अपर उपायुक्त श्री जयबर्धन कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुरेंदर उरांव, कार्यपालक दण्डाधिकारी सरायकेला श्री सतेंद्र महतो, कार्यपालक दंडाधिकारी -सह- जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री कमलेश कुमार दास, राज्य स्तरीय जनगणना प्रशिक्षक गजेंद्र गुप्ता, उप निदेशक, जिला समन्वयक अर्जुन राम समेत जिले के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना आयोजन के उद्देश्य, पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों के लिए सामान्य दिशा-निर्देश, जनगणना अधिनियम से संबंधित प्रावधान, प्रमुख अवधारणाएँ एवं परिभाषाएँ, मकानों की नंबरिंग की प्रक्रिया, नगरीय क्षेत्रों में मानचित्र (मैप) तैयार करने की विधि, जनगणना मकान संख्या निर्धारण तथा अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन की स्थिति में दंडात्मक कार्रवाई सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। साथ ही ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में कार्य निष्पादन के दौरान संभावित समस्याओं, उनके समाधान तथा डिजिटल एप्लिकेशन के माध्यम से डेटा संग्रहण की प्रक्रिया के संबंध में भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों के प्रश्नों एवं शंकाओं का समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया।

 

प्रशिक्षण में बताया गया कि इस बार भारत की जनगणना–2027 को डिजिटल माध्यम से संपन्न किया जाएगा, जिससे डेटा संकलन की प्रक्रिया अधिक तेज, पारदर्शी एवं सटीक होगी। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 13, 14 एवं 15 मार्च 2026 तक जिला सभागार में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें लगभग 80 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इनमें जिला एवं चार्ज स्तर के जनगणना पदाधिकारी तथा तकनीकी सहायक शामिल हैं।

 

इस अवसर पर उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने प्रशिक्षण में उपस्थित जनगणना पदाधिकारियों एवं तकनीकी सहायकों को संबोधित करते हुए निर्देश दिया कि वे क्षेत्र में कार्य के दौरान आमजन के साथ सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखें तथा सभी निर्धारित प्रावधानों एवं दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *