• Fri. Feb 13th, 2026

भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शेर सिंह के आवास पर जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह का भव्य स्वागत

admin's avatar

Byadmin

Jan 26, 2026

 

संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

 

प्रखण्ड केरेडारी ,मंडल के भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष शेर सिंह के आवास पर भाजपा जिला अध्यक्ष आदरणीय विवेकानंद सिंह के आगमन पर गांव में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। जिला अध्यक्ष के पहुंचते ही गांव एवं घर के लोगों ने मिलकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। फूल-मालाओं से स्वागत कर सम्मान प्रकट किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से मुलाकात की तथा संगठन को और मजबूत करने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी से ही संगठन सशक्त होता है। मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ने जिला अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उपस्थित रहे भाजपा कार्यकर्ता कुणाल किशोर दुबे जिला मंत्री उपाध्यक्ष दामोदर सिंह जी यादवीर सिंह रणवीर सिंह कर्मवीर सिंह अंकित सिंह मोहम्मद मकसूद मियां अर्जुन यादव जितेंद्र यादव रामचंद्र राम रेणुका देवी ललिता देवी एवं गांव के दर्जनों लोग उपस्थित रहे


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *