• Wed. Feb 11th, 2026

भाजपा ‘पूर्वी मंडल’ की कार्यशाला में ‘विकसित भारत मिशन गारंटी योजना’ पर हुई चर्चा

admin's avatar

Byadmin

Feb 11, 2026

 

पंकज ठाकुर

​बड़कागांव : भाजपा के ‘बड़कागांव पूर्वी मंडल’ (उरीमारी) द्वारा गोसाई बलिया पंचायत भवन परिसर में “विकसित भारत मिशन गारंटी योजना” को लेकर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की नई योजनाओं और ग्रामीण विकास के विजन को जन-जन तक पहुंचाना था।

​कार्यशाला की अध्यक्षता विजय यादव ने की, जबकि मंच का संचालन सुमन गिरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल मिश्रा और जुगनू सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को शुरू करने से पहले श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर में पुष्पांजलि अर्पित की गई।
​बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा ने योजना की बारीकियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास और रोजगार को नई गति देने के लिए मनरेगा में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं अब इसे “वि बी जी राम जी” (विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन – ग्रामीण) के नाम से जाना जाएगा।

​अब मजदूरों को सालाना 100 दिन के स्थान पर 125 दिन का सुनिश्चित रोजगार मिलेगा।
​पहले जहां भुगतान के लिए ज्यादा दिनों का इंतजार करना पड़ता था, वहीं अब इसे साप्ताहिक (हर हफ्ते) करने की व्यवस्था की गई है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य साल 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को ग्रामीण स्तर पर साकार करना है।
​पूर्व विधायक लोकनाथ महतो और जुगनू सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को इन नए बदलावों के प्रति जागरूक करें।

​इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से
​भागीरथ ठाकुर, श्रीकांत निराला, किशोर राणा, बेचन साव, अशोक साव, विनोद महतो, कृष्णा गुप्ता, विष्णु गुप्ता, कुंवर महतो, अशोक कुमार पासवान, सुनील उरांव, डोली कुमारी, किरण देवी, विकास कुमार, गणेश प्रजापति एवं अन्य लोग उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *