
दारू (हजारीबाग): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने दारू मंडल की संगठनात्मक मजबूती, निरंतर सक्रियता और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय को देखते हुए एक बार फिर अशोक कुशवाहा को दारू मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी पुनर्नियुक्ति की घोषणा होते ही दारू मंडल क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाईं, बुके भेंट किए और पटाखे फोड़कर खुशी का इज़हार किया। “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से क्षेत्र गूंज उठा। कार्यकर्ताओं का कहना था कि अशोक कुशवाहा के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

अशोक कुशवाहा ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने भाजपा परिवार, दारू मंडल के सभी कार्यकर्ताओं तथा दारू प्रखंड की जनता का हृदय से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के साथ-साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
इस अवसर पर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने अशोक कुशवाहा को गमछा पहनाकर शुभकामनाएँ दीं। विधायक ने कहा कि अशोक कुशवाहा एक कर्मठ, अनुभवी और जमीनी नेता हैं, जिनके नेतृत्व में दारू मंडल संगठन और अधिक सशक्त होगा।
इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। उपस्थित नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन को क्षेत्र में नई मजबूती मिलेगी।
इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष बसंत राणा, मंडल उपाध्यक्ष रामनारायण कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि बलदेव बाबू, एससी मोर्चा के रामसरण राम, पूर्व विधायक प्रतिनिधि बसंत सिंह, किसान मोर्चा के किशन प्रसाद, महामंत्री संजय कुशवाहा, मंत्री संदीप कुशवाहा, सहित राजेश कुमार, संतोष राणा, संदीप कुमार, विशेष्वर महतो एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश नेतृत्व के इस निर्णय से दारू मंडल में संगठनात्मक गति और राजनीतिक उत्साह स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि अशोक कुशवाहा के नेतृत्व में भाजपा जनसेवा और संगठन विस्तार के लक्ष्य को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
