
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

पुटकी : धनबाद जिले के भागाबांध ओपी क्षेत्र अंतर्गत केंदुआडीह बस्ती के बंद खदान के समीप जंगल में सोमवार की अहले सुबह पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के गुर्गों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस और अपराधियों के बीच हुई फायरिंग में गिरोह के तीन अपराधी घायल हो गए।

घायलों की पहचान पलामू निवासी अमन सिंह उर्फ कुबेर, धनबाद निवासी अफजल अमन और करकेद निवासी विक्की डोम के रूप में हुई है। वहीं भागने के दौरान में दो अपराधियों को गोली लगी, जबकि एक का पैर टूट गया। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के दौरान अपराधियों की गोली से पुलिस की एक वैन भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल से पुलिस ने एक जिंदा बम, कारतूस, मोबाइल समेत कई संदिग्ध सामान बरामद किया है।
घटना के बाद फोरेंसिक टीम, डीवीसी टीम और बम स्क्वॉड मौके पर पहुंचकर बरामद बम और अन्य सामान की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस को तीन अन्य अपराधियों के भागने की भी सूचना मिली है, जिनकी तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। इस घटना को लेकर एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि रांची में हाल ही में हुई फायरिंग मामले के अनुसंधान के क्रम में रांची पुलिस की टीम धनबाद आई थी। लोकल पुलिस के सहयोग से चलाए गए ऑपरेशन के दौरान यह मुठभेड़ हुई। प्रारंभिक जांच में घायल सभी अपराधियों का संबंध में प्रिंस खान गिरोह से बताया जा रहा है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
