• Fri. Feb 20th, 2026

भाई का सपना, बहन का संकल्प” — वार्ड 22 में शिल्पी कुमारी की भावनात्मक दस्तक, जनता का उमड़ा विश्वास

admin's avatar

Byadmin

Feb 20, 2026

 

 

धनबाद नगर निगम चुनाव में वार्ड 22 इस बार खास चर्चा में है। महिला सीट घोषित होने के बाद समाजसेवी और युवा नेता राज आनंद सिंह के परिवार से उनकी बहन शिल्पी कुमारी ने मैदान संभाला है। मिलनसार स्वभाव, मुलायम हृदय और हमेशा मुस्कुराते चेहरे वाली शिल्पी कुमारी को लोग एक ऐसी महिला के रूप में देख रहे हैं जो दूसरों के दुख को अपना दुख समझती हैं।

B.Com शिक्षित शिल्पी कुमारी का कहना है, “मेरे भाई ने वार्ड 22 को एक मॉडल वार्ड बनाने का सपना देखा था, अब उसे साकार करना मेरी जिम्मेदारी है।” यही भावनात्मक संकल्प आज उनके जनसंपर्क अभियान की ताकत बन चुका है। लगातार डोर-टू-डोर प्रचार के दौरान उन्हें हर गली, हर मोहल्ले से अपार स्नेह और समर्थन मिल रहा है। बुजुर्गों का आशीर्वाद, महिलाओं का विश्वास और युवाओं का उत्साह उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है।

शिल्पी कुमारी महिलाओं के सम्मान, युवाओं के रोजगार, स्वच्छता, सड़क, पानी और मूलभूत सुविधाओं को अपनी प्राथमिकता बता रही हैं। उनका साफ कहना है कि “अगर जनता ने सेवा का अवसर दिया तो वार्ड की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।”

प्रचार अभियान में राज आनंद सिंह की पत्नी रिमी सिंह भी सक्रिय रूप से साथ चल रही हैं। उनका कहना है कि शिल्पी कुमारी परिवार की ही नहीं, पूरे वार्ड की बेटी और बहू हैं, जो हर सुख-दुख में साथ खड़ी रहेंगी।

जनता का भरपूर सहयोग और समर्थन यह संकेत दे रहा है कि वार्ड 22 में बदलाव की लहर बह रही है। अब देखना यह है कि जनता इस भावनात्मक जुड़ाव को मतदान के दिन कितनी मजबूती से समर्थन में बदलती है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *