• Tue. Mar 24th, 2026

भव्य अखाड़ा जुलूस, शोभा यात्रा और बॉडी शो होगा झरिया मे आयोजन 

admin's avatar

Byadmin

Mar 24, 2026

 

झरिया: रामनवमी को लेकर अखाड़ा कमेटी की ओर से झरिया प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता की गई। जिसमें, पार्षद, सुमन अग्रवाल, भाजपा नेता राजकुमार अग्रवाल मौजूद थे। महाबली लव कुश अखाड़ा दल की ओर से बजरंग दल के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस वर्ष अखाड़ा जुलूस में डीजे नहीं बजेगा, कई कर्तव्य दिखाए जाएंगे लेकिन सावधानी बरती जाएगी, साथ ही मेडिकल की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

कहा कि झरिया का लव – कुश अखाड़ा अखाड़ा जुलूस इस बार काफी भव्य और आकर्षक होगा। 26 मार्च अष्टमी की शाम को रात्रि जागरण अस्त्र-शास्त्र और बॉडी शो का आयोजन किया जाएगा।

वही 27 मार्च रामनवमी की शाम में सबसे पहले ध्वजारोहण, सवामनी, छप्पन भोग होगा फिर झरिया चार नंबर में महिला समिति के द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम होगा। इसके बाद भव्य शोभा यात्रा जुलूस निकाला जाएगा जिसमें नृत्य नाटिका, छव नृत्य, झारखंडी नृत्य, शिव तांडव, मां काली तांडव प्रस्तुत किया जाएगा। जिसमें हाथी, घोड़ा, ऊंट सहित करीब 40 झांकियां शामिल होगी। कहा को 1964 से पुराना राज अस्पताल से महाबली लव – कुश अखाड़ा जुलूस निकाला जा रहा है जो काफी भव्य होता है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *