

चाईबासा: आज कुड़ुख सामुदायिक भवन, पुलहातु में उरांव समाज रक्तदान समूह की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले में लगातार हो रही खून की कमी और ब्लड बैंक की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में समूह के मुख्य संचालक “ब्लडमेन” लालू कुजूर समेत सक्रिय रक्तदाता सुमित बरहा, बिष्णु मिंज, किशन बरहा, इशू टोप्पो,विक्रम खलखो,अनिल बरहा,सौरव मिंज और बबलू कुजूर उपस्थित रहे।

बैठक में सदस्यों ने कहा कि आए दिन ब्लड की कमी के कारण जरूरतमंद मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लालू कुजूर ने बताया कि इस समूह का गठन इस उद्देश्य से किया गया था कि खून की कमी के कारण किसी की जान न जाए, लेकिन वर्तमान स्थिति चिंताजनक हो गई है। उन्होंने कहा कि पहले चाईबासा ब्लड बैंक से प्रतिदिन 30 से 40 यूनिट ब्लड का आदान-प्रदान होता था, जिससे मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो जाता था। लेकिन जब से एचआईबी संक्रमण से संबंधित खबर सामने आई है, तब से ब्लड बैंक की व्यवस्था प्रभावित हो गई है। इसके कारण मरीजों और उनके परिजनों को चाईबासा के अलावा सरायकेला और जमशेदपुर तक भटकना पड़ रहा है, फिर भी कई बार ब्लड की व्यवस्था नहीं हो पाती है। बैठक में यह भी कहा गया कि डोनर उपलब्ध रहने के बावजूद मरीजों को समय पर रक्त नहीं मिल पा रहा है, जो चिंता का विषय है। चाईबासा ब्लड बैंक में फिलहाल ब्लड के लेन-देन की प्रक्रिया लगभग ठप हो गई है। यदि कोई संस्था या समूह रक्तदान शिविर आयोजित भी करता है, तो एकत्रित ब्लड को जमशेदपुर भेज दिया जाता है, लेकिन उसी अनुपात में ब्लड वापस नहीं मिल पाता। कई बार संबंधित समूह को अपने डोनर का ब्लड भी नहीं मिल पाता है।
उरांव समाज रक्तदान समूह के सदस्यों ने बताया कि उनका समूह प्रतिदिन 1 से 5-6 यूनिट ब्लड उपलब्ध कराता था और अब तक करीब तीन हजार जरूरतमंदों को रक्त दे चुका है।
समूह ने सरकार, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि चाईबासा ब्लड बैंक को पहले की तरह सुचारू रूप से संचालित करने की व्यवस्था की जाए। साथ ही जमशेदपुर की तर्ज पर यहां भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता जताई गई है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त मिल सके और किसी की जान खतरे में न पड़े।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
