
आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में पेयजल की समस्या दिनोंदिन गंभीर होती जा रही है, आम जनता पानी के लिए त्राहिमाम कर रही हैl वहीं दूसरी ओर अपने पैसे से बोरिंग कराने और जल संकट का समाधान करने के लिए आम जनता को नगर निगम का चक्कर लगाना पड़ रहा हैl परमिशन लेने की प्रक्रिया जटिल कर दी गई हैl आम जनता की सुनने वाला कोई नहीं हैl बोरिंग गाड़ी संचालकों को भी तरह-तरह से परेशान किया जा रहा हैl जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा हैl आज बोरिंग कराने हेतु सैकड़ों एप्लीकेशन महीनों से नगर निगम कार्यालय के फाइलों की शोभा बढ़ा रहा हैl

आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि अब आदित्यपुर की जनता अपने अधिकारों के लिए चुप नहीं बैठेगीl उन्होंने कहा कि शीघ्र ही आदित्यपुर नगर निगम द्वारा जनता की अनदेखी के खिलाफ जन आंदोलन तेज किया जाएगाl

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
