• Sun. Feb 15th, 2026

बोकारो थर्मल से बाबाधाम के लिए काबेरियों का एक जत्था हुआ रवाना 

admin's avatar

Byadmin

Jul 25, 2025

 

बोल बंम का नारा है बाबा एक सहारा है भक्ती जयकारों के साथ बोकारो थर्मल के केंद्रीय मार्केट के समीप बजरंगबली मंदिर से लोकेश पांडेय के नेतृत्व में कांवरियों का एक जत्था बाबा धाम देवघर के लिए रवाना हुआ। इससे पूर्व सभी कांवरियों ने बोकारो थर्मल स्थित केंद्रीय मार्केट के समीप बजरंगबली मंदिर में विधिवत् पूजा, अर्चना, जयकारा के साथ महिला बम एवं पुरुष बम बाबा धाम के लिए रवाना हुए। लोकेश पांडेय ने बताया कि श्रावणी मेला को लेकर कंजकीरो बोकारो थर्मल से लगभग 50 वर्षों से प्रयाग पांडेय के माध्यम से श्रद्धालु जाते रहे हैं उनके तृतीय पीढ़ी लोकेश पांडेय के साथ लगभग 70 महिला पुरुषों बम का जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ। श्रावणी मेला जो विश्वप्रसिद्ध मेला है लोग वहां दूर दूर से आकर बाबा के चरणों में जल चढ़ाते हैं। और अपनी मनोकामनाओं पूरा करते हैं। साथ ही लोकेश पांडेय ने कहा कि सुल्तानगंज से जल उठाकर बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण करेंगे। वहां से बासुकिनाथ, तपोवन, त्रिकुटपर्वत, सूर्यमंदिर होते हुए। तारापीठ का दर्शन कर हम लोग वापस घर को लौटेंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *