
बेरमो /बोकारो थर्मल में 500 मेगावाट का ‘ए’ पावर प्लांट तीसरे दिन भी ठप है। ऐश पौंड से छाई उठाव शुरू हो गया है, लेकिन प्लांट अभी तक नहीं चालू हुआ है।

डीवीसी के मेंबर टेक्निकल एसके पांडा ने निरीक्षण किया और सारण कंस्ट्रक्शन को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता पावर प्लांट को जल्द से जल्द चालू करना है।

ग्रामीण प्रदूषण के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं। गोविंदपुर-ए पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अख्तर अंसारी ने एमटी को पौंड से उड़ने वाली छाई के कारण हो रहे भारी प्रदूषण और ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराने की कोशिश की लेकिन एमटी ने उन्हें कार्यालय आकर बात करने को कहा।
वही मिडिया से पूछे सावलो दरकिनार करके चले गए कुछ भी बताने से इंकार किया (डीवीसी) के आला अधिकारी के इस तरह का वर्ताव कही से सही नहीं है इस अवसर पर वरीय जीएम (ओएंडएम) मधुकर श्रीवास्तव, जीएम (ऐश मैनेजमेंट) एए कुजूर, राजेश विश्वास, कोलकाता के वरीय जीएम संजय सिन्हा और जीएम सुजीत कारक सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
