
बोकारो थर्मल

बोकारो थर्मल में अग्नि सुरक्षा को सुदृढ करने के लिए बोकारो थर्मल डीवीसी अस्पताल में डीवीसी प्रबंधन व सीआईएसएफ द्वारा संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारी का आकलन और संभावित आपदा के लिए कर्मचारियों को जागरुक करना था। मॉक ड्रिल के दौरान विभिन्न विभागों का आपसी समन्वय, कर्मचारियों का आत्मविश्वास बढाना तैयारी का आकलन करना, साथ ही पायी गयी कर्मियों को भविष्य में सुधार करना।
अस्पताल में मॉक ड्रिल यह सुनिश्चित कराती है कि किसी भी आपदा या आपात स्थिति में अस्पताल का स्टाफ और संसांधन तुरंन्त और प्रभावी ढंग से कार्य कर सके। मॉक ड्रिल के दौरान अग्निशमन कर्मियों नें अस्पताल स्टाफ के साथ बेहतर तालमेल करके स्टेचर व व्हील चेयर की मदद से मरीजो को बिना किसी तकलीफ के बाहर निकाला गया।
दूसरे अस्पताल में भेजने की स्थिति वाले मरीजों को चिकित्सक द्वारा समन्वय कर एम्बूलेंस के माध्यम से अन्य अस्पताल भेजा गया। साथ ही मेगाफोन से पूरे परिसर में सूचना देकर चिकित्सक और अन्य स्टाफ तथा मरीजो के साथ आये सहयोगियों को असेम्बली प्वाइंट में एकत्रित किया गया। सीआईएसएफ सुरक्षा शाखा बल सदस्यों द्वारा एरिया बैरीकेड किया गया।
सीआईएसएफ अग्नि सुरक्षा, डीवीसी अस्पताल संरक्षा व डीवीसी प्रबंधन का बेहतर तालमेल दिखा। इस कार्यवाही के दौरान डीवीसी अस्पताल के मुख्य चिकित्साधिकारी डा.सुमन झा, सीआईएसएफ के कम्पनी कमाण्डर अग्नि जितेन्द्र कुमार, संरक्षा के धर्मेन्द्र कुमार व अन्य अधिकारी, चिकित्सक व कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्साधिकारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मॉक ड्रिल में सीआईएसएफ अग्नि बल सदस्यों द्वारा की गयी कार्यवाही का भूरि-भूरि प्रसंसा किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
