
बेरमो/बोकारो: झारखंड की माटी के लाल और बोकारो जिले के प्रतिभावान एथलीट शिव कुमार सोरेन ने देश के सबसे तेज धावक बनने का गौरव प्राप्त कर पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। ‘खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स’ के तहत आयोजित नेशनल ट्राइबल एथलेटिक चैंपियनशिप में शिव कुमार ने 100 मीटर फराटा दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
चंदनक्यारी से नेशनल चैंपियन तक का सफर

शिव कुमार सोरेन बोकारो जिले के चंदनक्यारी में कड़ा प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। उनके मुख्य प्रशिक्षक आशु भाटिया (सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस) ने गर्व के साथ बताया कि शिव कुमार पहले से ही झारखंड के सबसे तेज धावक रहे हैं, लेकिन अब उन्होंने नेशनल स्तर पर भी अपनी रफ्तार का लोहा मनवाया है। 30 मार्च से 02 अप्रैल 2026 तक चलने वाली इस चैंपियनशिप के पहले ही चरण में उन्होंने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की।

जिले और खेल जगत में खुशी की लहर
शिव कुमार की इस ऐतिहासिक सफलता पर बोकारो जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष जय मंगल सिंह, उपायुक्त अजय झा, जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बूंन और झारखंड के नोडल अधिकारी उमेश लोहरा ने उन्हें बधाई दी है। इसके साथ ही प्रशिक्षक गंगाधर यादव, प्रदीप चक्रवर्ती, अनुभा खाखा और उदय कुमार यादव ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। खेल प्रेमियों का मानना है कि शिव कुमार आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
There is no ads to display, Please add some

Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
