

बड़कागांव। सोमवार को ग्राम मिर्जापुर में 7 दिवसीय 31 मार्च से लेकर 6अप्रैल तक श्री श्री 1008 सर्व कल्याण रूद्र महायज्ञ को लेकर कलशयात्रा निकाली गई। तथा वहीं छवनियां के मुस्लिम समुदाय के लोग अपनी ईद त्योहार दोगुनी खुशी मनाने के लिए मिर्जापुर से निकाले कलशयात्रा श्रद्धालुओं कों बंद पानी के बोतल व ठंडा पिलाकर तथा दोनों समुदाय एक दूसरे को गले मिलकर गंगा यमुना की तहजीब मिशाल पेश की। बतादें कि कलशयात्रा तथा ईद त्योहार को लेकर हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार के निर्देशानुसार बड़कागांव पुलिस प्रशासन एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में अंचलाधिकारी मनोज कुमार, बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, थाना प्रभारी नेमधारी रजक, समेत पूरी बड़कागांव पुलिस महाकमा के पदाधिकारी व सशस्त्र बल जवान छवनियां पुल व गांव छावनी में तब्दील था। वहीं कलशयात्रा में राजनीतिक दल से पूर्व मंत्री योगेंद्र साव भगवा झंडा लिए नज़र आयें, तथा पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, बड़कागांव रामनवमी महासमिति अध्यक्ष विवेक सोनी हुए शामिल।
मौके पर मुख्य रूप से विधायक रोशन लाल चौधरी पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो,जिप सदस्य सुनीता देवी, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत मेहता, उपप्रमुख वचनदेव कुमार,समाजसेवी कौलेश्वर साव,बीस सूत्री अध्यक्ष हाजी तबस्सुम,जिप सदस्य प्रतिनिधि मो इब्राहिम,पंसस उपेंद्र कुमार प्रसाद, रंजीत चौबे,पूर्व मुखिया पारसनाथ प्रसाद,भिखन महतो, मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, आदित्य साहू सोनी, संदीप कुशवाह, विशेश्वर नाथ चौबे,रामधनी महतो,सोनु इराकी, इत्यादि सैकड़ों लोग शामिल हुयें।

There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com