
बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू), धनबाद में गुरुवार को छात्रों का विरोध प्रदर्शन उग्र रूप ले लिया। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यशैली और अनियमितताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रतीकात्मक रूप से विश्वविद्यालय अधिकारियों की शव यात्रा निकालकर विरोध जताया।
प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय में सेशन में भारी देरी, परीक्षा परिणामों की अनिश्चितता, प्रमाण पत्र निर्गमन में लापरवाही और प्रशासनिक उदासीनता के कारण उनकी शैक्षणिक प्रगति पर बुरा असर पड़ रहा है।छात्र नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार मांगों की अनदेखी कर रहा है। समय पर परीक्षा परिणाम प्रकाशित नहीं किए जाने से सैकड़ों छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में “भ्रष्टाचार मुर्दाबाद” और “वीसी होश में आओ” जैसे नारे लगाते हुए मुख्य द्वार से लेकर प्रशासनिक भवन तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने पुतले पर पुष्पमाला चढ़ाकर शव यात्रा के रूप में प्रदर्शन किया, जो शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए विश्वविद्यालय मुख्यालय पर समाप्त हुआ।

प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए विश्वविद्यालय कार्यालय का कार्य ठप हो गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। छात्र प्रतिनिधियों ने कुलपति से वार्ता की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
