
जमुई – शनिवार को बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभा कक्ष में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिले में संचालित ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।इस अवसर पर झाझा के विधायक दामोदर रावत,

आप्त सचिव ग्रामीण विकास विभाग,जिलाधिकारी श्री नवीन,पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल,उप विकास आयुक्त सुभाष चंद्र मंडल तथा विशेष कार्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठक का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू कर जनसामान्य को लाभान्वित करना हैlजिससे आत्मनिर्भर ग्रामीण बिहार की दिशा में ठोस प्रगति सुनिश्चित की जा सके।बैठक में उप विकास आयुक्त ने जिले में चल रही प्रमुख

योजनाओं यथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण,मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना,इंदिरा आवास योजना अपूर्ण रहे आवासों को पूर्ण करने संबंधी)लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, मनरेगा,वृक्षारोपण अभियान,जल-जीवन-हरियाली योजना,जीविका,आधारभूत संरचना एवं प्रशासनिक ढांचा इत्यादि से संबंधित का पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विवरण प्रस्तुत किया।योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति, लाभार्थियों की संख्या और क्षेत्रीय प्रदर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।मंत्री ने समयबद्धता और गुणवत्ता पर दिया जोर देते हुए निर्देश दिया कि सभी योजनाएं निर्धारित मापदंडों के अनुसार समय पर और पारदर्शिता के साथ पूरी की जाएं।
उन्होंने लाभार्थियों तक योजनाओं के वास्तविक लाभ पहुँचाने पर जोर दिया।जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाई जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक में ग्रामीण विकास विभाग से सम्बंधित पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी जिले के कई पदाधिकारी लोग उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
