• Tue. Dec 30th, 2025

बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन का परियोजना सम्मेलन संपन्न, संगठन को मजबूत करने पर दिया गया जोर

Byadmin

Dec 29, 2025

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिला अंतर्गत नवीनगर नगर पंचायत के थाना के समीप स्थित पंचदेव धाम गायत्री मंदिर परिसर के सभागार में बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन, शाखा नवीनगर का परियोजना सम्मेलन भव्य रूप से आयोजित किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका एवं उनके गार्जियन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह संगठनात्मक एकता और उत्साह से परिपूर्ण रहा। इस सम्मेलन की अध्यक्षता राज्य उपाध्यक्ष शांति देवी ने की, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन नवीनगर परियोजना कमेटी के महासचिव श्रीकांत कुमार सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में उप कोषाध्यक्ष अरुण कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत जिला कमेटी औरंगाबाद से पधारे पदाधिकारियों के स्वागत से हुई। उन्हें पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात परियोजना कमेटी के कोषाध्यक्ष विपिन कुमार ने पिछले एक वर्ष का आय-व्यय विवरण सभा के समक्ष प्रस्तुत किया, जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने संतोष व्यक्त किया और लेखा-जोखा सर्वसम्मति से पारित किया गया। सम्मेलन के दौरान जिला कमेटी के पर्यवेक्षण में नवीनगर परियोजना कमेटी का पुनर्गठन किया गया। पुनर्गठन में प्रमिला कुमारी को एक बार फिर अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद के लिए रूपा कुमारी को लगातार दूसरी बार जिम्मेदारी सौंपी गई।

सचिव पद के लिए प्रियंका कुमारी एवं सुनीता कुमारी को मनोनीत किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर रूबी कुमारी एवं विपिन कुमार को दूसरे कार्यकाल के लिए विस्तारित किया गया। वहीं परियोजना कमेटी के सबसे महत्वपूर्ण पद महासचिव के लिए एक बार फिर श्रीकांत कुमार सिंह के नाम पर उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर से सहमति जताते हुए पुनः चयन की घोषणा की।

सभा में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि महासचिव श्रीकांत कुमार सिंह के कार्यकाल में नवीनगर परियोजना कमेटी का संगठन काफी मजबूत और सशक्त हुआ है तथा सेविका–सहायिकाओं के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष किया गया है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष संगीता कुमारी यादव ने अपने संबोधन में कहा कि सभी आंगनबाड़ी कर्मी संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करें तथा सरकार द्वारा निर्धारित कार्यों, विशेषकर पोषण ट्रैकर से संबंधित कार्यों को समय पर और बिना किसी विलंब के पूरा करें।

उन्होंने कहा कि आने वाले नए वर्ष में कई नई चुनौतियां सामने होंगी, जिनमें बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से सेविका एवं सहायिका की उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था भी शामिल है। वहीं जिला महासचिव रंजीत कुमार सिंह ने नवचयनित सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपने पद की गरिमा बनाए रखें और सेविका एवं सहायिकाओं के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करें।

उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए श्रम कानूनों की विस्तार से जानकारी दी और स्पष्ट किया कि संगठन केवल अपने सदस्यों के हितों के लिए ही कार्य करेगा। इस अवसर पर सुनीता कुमारी,

रूबी कुमारी, सुशीला कंवर, नीलू कुमार, वैजयंती देवी, शोभा कुमारी, गोह प्रखंड अध्यक्ष संजू कुमारी, प्रियंका कुमारी, पिंकी कुमारी, अनिता कुमारी, अरुण कुमार, अंकित कुमार, कामाख्या कुशवाहा, श्रवण कुमार, रामजी राम, निक्की देवी, उपेंद्र सिंह, रवि पांडे, पूनम कुमारी, खुशबू कुमारी, सुषमा कुमारी,

पिंटू देवी, प्रभा कुमारी, रिंकू देवी, सोनम कुमारी, चंचल कुमारी, संतरा कुमारी, बेबी कुमारी, मीना कुमारी सहित नवीनगर परियोजना की सैकड़ों सेविका, सहायिका एवं गार्जियन उपस्थित रहे। सम्मेलन का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आंगनबाड़ी कर्मियों के अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *