• Sun. Mar 1st, 2026

बिहार- पटना- गोदाम में लगी भीषण आग से लगभग दो करोड़ का सामान जलकर हुआ खाक घटना, बिहटा थाना क्षेत्र का ।

admin's avatar

Byadmin

Feb 8, 2022

पटना :- सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी पटना से सटे बिहटा थाना क्षेत्र के अमहरा स्थित गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने से अफरा तफरी का माहौल हो गया इधर अगलगी – जानकारी मिलने के बाद गोडाउन के मालिक मौके पर पहुंचकर गोडाउन को खोला लेकिन तब तक गोडाउन में रखे वाहन सहित करोड़ रुपए के समान जलकर खाक हो गया। अगलगी सूचना तत्काल गोडाउन के मालिक ने स्थानीय प्रशासन को दी। जिसके बाद मौके पर बिहटा पुलिस, एयरफोर्स के दमकल विभाग एवं एनडीआरएफ की टीम के दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंची। जहां काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन इस अगलगी की घटना से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार अम्हारा स्थित मां विंध्यवासिनी इंटरप्राइजेज गोडाउन में आग लग गई जहां गोडाउन के अंदर रखें पिकअप वाहन सहित शारदा इंटरप्राइजेज, शंकर डिस्ट्रीब्यूटर, मारुति इंटरप्राइजेज एवं श्री इंटरप्राइजेज एजेंसी करीब ₹2 करोड से ऊपर की संपत्ति जलकर खाक हो गई। वही गोडाउन के पार्टनर रविशंकर बताते हैं कि सुबह उनको अचानक सूचना मिली की गोदाम से आग की लपटें और धुआं दे रहा है। जिसके बाद गोडाउन पर पहुंचा तो देखा कि गोदाम में पूरी तरह आग लगी हुई है और सारा सामान जलकर खाक है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *