
लोयाबाद -बिहार जनता खान मजदूर संघ निचितपुर शाखा के क्षेत्रीय पदाधिकारी और सदस्यों ने निचितपुर कोलियरी में नये पदस्थापित परियोजना पदाधिकारी से मुलाक़ात की.

उनसे से परिचय समारोह में शिष्टाचार मुलाकात कर गुलदस्ता और अंग वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किये। परियोजना पदाधिकारी ने भी सभी को स्वागत किया। और बारी बारी से सभी सदस्यों से परिचित हुये.

सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत भी हुआ यूनियन की और से कम्पनी हित मे हर सम्भव सहयोग करने की बाते कही गयी.
वर्तमान में जो निचितपुर कोलियरी के लिए गम्भीर बाते है कि डिपार्टमेंटल माइंस चले इसके लिय जमीन कैसे मिले इसपर कुछ बिंदु पर सदस्यों ने परियोजना पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए चिंता जाहिर किया । श्री सिंह ने सभी बातों को ध्यान पूर्वक सुने और कहे कि मैं जहाँ था वहाँ भी इसी तरह का जमीन की समस्या थी उसे निपटारा करा कर माइंस चलाये और निचितपुर आते ही मैं इसी काम मे लग गया हूं मेरा पूरा कोशिश जारी है.
जमीन है उस पर माइंस चलेगी इसके लिय आप सभी यूनियन के लोग साथ दे तो बहुत जल्द कामयाबी मिलेगी।इस मौके पर जो मुख्यरूप से उपस्थित थे निचितपुर कार्मिक प्रबन्धक नीलेश जोशी सहित यूनियन की ओर से छोटू सिंह, रमेश सिंह, सतेन्द्र सिंह, पवन कुमार प्रसाद, सुदर्शन कुमार चौहान, पप्पू सोनी, ललन तिवारी, राजकुमार भर, पंचु सिंह, महेश प्रसाद साव, बृजबिहारी सिंह, दिनेश कुमार, किशन चौहान, छोटेलाल साव, आदर्श कुमार, सायद अंसारी, नंदलाल साव, देवेन्द्र नोनिया, नागेश्वर बेलदार, कैलू कुम्हार, इत्यादि यूमियन की सदस्य एवं मजदूर मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
